राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल में वेट टेक्स कम न करने के विरोध में भाजपाईयों ने किया एनएच पर चक्का जाम

Advertisements
Advertisements

वक्ताओं ने कहा जब तक टेक्स कम नही होगा भाजपा करते रहेगी आंदोलन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर/कुनकुरी. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल में वेट टेक्स कम न करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन के अन्तर्गत कुनकुरी जय स्तम्भ चौक पर चक्का जाम किया। लगभग एक घण्टे तक भाजपा के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता एनएच पर बैठकर पेट्रोल डीजल के दामों में कमी करने की मांग राज्य सरकार से की।

चक्का जाम के अन्तर्गत उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा नेताओं के द्वारा संबोधित भी किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित साय, सांसद गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुनेश्वर केसर, गोविंद भगत, विवेकानंद झा, यश प्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव ने संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पेट्रोल डीजल पर तत्काल वेट टेक्स कम कर दामों में कमी लाये जिससे जनता को रहता मिले तथा महंगाई पर अंकूश लग सके।

वक्ताओं ने वर्तमान में हो रहे भ्रष्टाचार एवं किसानों की बद्हाली पर भी प्रकाश डालते हुए राज्य सरकार द्वारा आम लोगों पर किये जा रहे अत्याचारों से भी अवगत कराते हुए चल रहे भ्रष्टाचार पर भी लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया। लगभग एक घण्टे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के अंत में भाजयुमों जिलाध्यक्ष अमन शर्मा के आभार प्रदर्शन के साथ चक्का जाम कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर राजा रणविजय सिंह जूदेव, ओम प्रकाश सिन्हा, भरत सिंह, सुनील अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, उपेन्द्र यादव, अमीत मिश्रा, आदि के साथ भाजपा व भाजयुमों के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पुलिस विभाग ने चक्का जाम में लोगो को नही होने दी अनुविधा

चक्का जाम के दौरान लोगों को परेशानी न हो इसलिये पुलिस एवं यातायात विभाग ने नगर में बैरिकेटिंग के माध्यम से रूट डायवर्ट कर लोगों को चक्का जाम से होने वाले परेशानियों से बचा लिया। एनएच में जय स्तम्भ के पास भाजपाईयों के  चक्कजाम करने पर दोनो ओर के चौक पर यातायात पुलिस के जवानों ने लोगों को डायवर्ट रूट की जानकारी देकर लगने वाले जाम से एवं होने वाली परेशानी दोनो से लोगो को राहत दिलाई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!