छ.ग. सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर वेट कम न करने के विरोध में शनिवार को भाजपा जय स्तम्भ चौक कुनकुरी में करेगी चक्का जाम

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर/कुनकुरी. पेट्रोल डीजल पर केन्द्र सरकार द्वारा टेक्स कम किये जाने के बाद भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा वेट टेक्स में कमी न करने के कारण पेट्रोल डीजल के मूल्य छत्तीसगढ़ प्रदेश में कम नही होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर द्वारा एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस आंदोलन के अन्तर्गत शनिवार 20 नवम्बर को दोपहर 12 बजे जय स्तम्भ चौक कुनकुरी में चक्काजाम किया जायेगा। इस संबंध में विज्ञप्ति जारी करते हुए जिलाध्यक्ष रोहित साय ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, भाजपा के सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधि, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य सभी मोर्चा के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को इस चक्काजाम में सम्मिलित होने का आव्हान किया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!