ईडी तथा अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यवाही मामला : भाजपा की प्रेस वार्ता के बाद सीएमओ के पोर्टल से नाम हटा, अब बताए कब करेंगे कार्यवाही – ओपी चौधरी

Advertisements
Advertisements

सौम्या चौरसिया का नाम अब तक क्यों नहीं हटा था, स्पष्ट करे कांग्रेस सरकार – ओपी चौधरी

कांग्रेस बताए सूर्यकांत, सौम्या और समीर कांग्रेस के किस पद पर हैं – भाजपा

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव जी ने प्रेस वार्ता लेकर यह खुलासा किया था कि सीएमओ के पोर्टल पर अभी तक सौम्या चौरसिया उप सचिव बनी हुई है। इस खुलासे के बाद शासन ने सीएमओ के पोर्टल से सौम्या चौरसिया का नाम तो चोरी-छिपे हटा दिया है, लेकिन किस आदेश के तहत अभी तक सौम्या मुख्यमंत्री की उप सचिव बनी हुई थी और अब किस आदेश के तहत रातों-रात उनका नाम हटाया गया है, यह शासन को स्पष्ट करना होगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी

श्री चौधरी ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े इतने गंभीर मामले में पारदर्शिता की जरूरत है। जनता को यह जानने का अधिकार है कि महीनों पहले छपायी गयी निलंबन की खबर सही है या उस समाचार को तब झूठे तौर पर छपाया गया था। जब प्रदेश का सीएम कार्यालय ऐसी-ऐसी साजिशों में शामिल है, तब अन्य विभागों से किए घपलों की तो कल्पना ही की जा सकती है।

श्री ओपी चौधरी ने कहा भाजपा फिर से यह दुहराती है कि पार्टी के खुलासे के बाद केवल पोर्टल से नाम हटा देना ही पर्याप्त नहीं है। शासन को मुख्यमंत्री की नजदीकी अधिकारी और उप सचिव रही सौम्या चौरसिया के निलंबन का आदेश, अगर उसे निलंबित किया गया है तो, जनता के बीच लाना ही होगा। अगर ऐसी कोई करवाई नहीं की गयी तो स्पष्टीकरण दें और अगर की गयी है तो कब, यह कांग्रेस सरकार स्पष्ट करे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ईडी तथा अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों पर लगातार आरोप लगा रहे हैं कि इन जांच एजेंसियों की कार्रवाइयाँ राजनीतिक हैं। श्री चौधरी ने कहा है कि  अब प्रदेश कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद व्यापारी सूर्यकांत तिवारी, अधिकारी सौम्या चौरसिया और समीर विश्नोई कांग्रेस के किन पदों पर हैं, या कांग्रेस की राजनीति से उनका क्या संबंध है ? श्री चौधरी ने कहा कि यदि तिवारी, चौरसिया और विश्नोई जैसे लोगों का कांग्रेस की राजनीति से कोई संबंध नहीं है तो कांग्रेस को इस बात का भी जवाब देना होगा कि उन लोगों पर कार्रवाई करने का साहस मुख्यमंत्री बघेल क्यों नहीं जुटा पा रहे हैं ?

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!