बढ़ती महंगाई को लेकर जशपुर जिले में कांग्रेस करेगी जन जागरण पदयात्रा, प्रेसवार्ता आयोजित कर दी जानकारी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर/कुनकुरी. मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर 18 से 22 नवम्बर तक चलाये जा रहे जन जागरण अभियान को प्रभावी बनाने हेतु छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार महंगाई के मुद्दे को प्रभावी ढ़ंग से आम जनता के बीच पहूंचाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे जन जागरण पदायात्रा हेतु जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर द्वारा कुनकुरी रेस्ट हाउस में प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

जनजागरण पदयात्रा प्रभारी वासुदेव यादव, आदित्य भगत ने पत्रकारवार्ता में कहा कि मोदी सरकार की अकर्मण्यता और मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण देश की जनता महंगाई से परेशान है। नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद रोजमर्रा के सामानों की किमते दुगुने हो गई है। महंगाई देश की जनता पर मोदी सरकार प्रायोजित आपदा है। मोदी और उनकी सरकार की प्राथमिकता में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, आम आदमी है ही नही। मोदी सरकार ने चंद उद्योगपतियों को फायादा पहूंचाने योजना बनाया आम आदमी को राहत देने के लिये कभी कोई योजना नही बनाया।

देश में बिकने वाली दालों और खाद्य तेल का 70 प्रतिशत हिस्सेदारी एक ही उद्योग घराने अडानी का है। देश में उत्पादित कोयले का अधिकांश एकाधिकार प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष तौर पर अडानी का है। महंगाई बढ़ने के 5 महत्पूर्ण कारण जो मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन से बने है वह नोटबंदी, जीएसटी, आर्थिक कुप्रबंधन, निजीकरण व विदेश नीति की असफलता है।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से यूडी मिंज कुनकुरी विधायक व संसदीय संचिव, वरिष्ठ कांग्रेसी गजेन्द्र जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष अंजना मिंज, नगर पंचायत अध्यक्ष अजेम टोप्पो, जनजागरण यात्रा प्रभारी सहस्त्रांशु पाठक, हिरूराम निकुंज, सेराज राही, संतोष यादव, नपं उपाध्यक्ष जगदीश आपट, हंसराज अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!