80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने मनाया “शौर्य दिवस” : शहीद जवानों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने सत्य एवं कर्तव्य निष्ठा का संकल्प लिया

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर

महानिदेशालय, केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष के भाँति इस वर्ष भी 09 अप्रैल को जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेंट, द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज कार्यालय के०रि०पु०बल जगदलपुर, एवं 80 वी वाहिनी के अधिकारीयों, अधिनस्थ अधिकारी एवं जवानों के साथ 80 वीं वाहिनी के प्रागण में शौर्य दिवस मनाया गया। जैसा कि सभी को विदित है कि केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल के इतिहास में 09 अप्रैल को दिन अदम्य साहस एवं शौर्य के लिए याद किया जाता है। यह दिन हम भारतीयों के लिए गर्व का दिन है। इसी दिन केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल की 04 कम्पनीयाँ “सरदार” एवं “टाक” पोस्ट पर तैनात थी। जो कि अन्तराष्ट्रीय सीमा पर पश्चिमी पाकिस्तान में पडती है। दिनांक 09 अप्रैल 1965 को प्रातः काल 03:30 बजे पाकिस्तानी सेना की इनफैन्ट्री ब्रिगेड ने भारतीय सीमा में घुसकर भारतीय सीमाओं पर कब्जा करने के लिये “सरदार” एवं “टाक” पोस्ट पर तैनात केरिपुबल की टुकड़ी पर हमला किया। पाकिस्तान द्वारा इस ऑपरेशन का नाम “डेजर्टहॉक” दिया गया था। इस ऑपरेशन में केरिपुबल के जवानों ने वीरता एवं बहादुरी के साथ पाकिस्तानी सेना का डटकर मुकाबला किया तथा उनके हमले को विफल कर दिया। इस लड़ाई में पाकिस्तान के 34 जवान मारे गए एवं 4 जिन्दा पकड़े गये। इस ऑपरेशन में केरिपुबल के 8 जवान भी शहीद हो गये थे जिनकी कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। 12 घंटे तक चली इस लड़ाई में केरिपुबल के जवानों की एक छोटी सी टुकड़ी ने पाकिस्तानी सेना की एक ब्रिगेड को पीछे भागने पर मजबूर कर दिया था तथा उनके सुनियोजित आकमण को विफल कर दिया गया था।

केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल, की एक छोटी सी टुकड़ी ने अपने से कई गुना अधिक संख्या वाली हमलावर पाकिस्तानी फौज को हरा कर इतिहास रचा था। अदम्य साहस, वीरता और बलिदान के प्रतीक केरिपुबल शौर्य दिवस की सभी को बधाई व हमारे वीर शहीदों को नमन् ।

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों द्वारा किये गए वीरता पूर्ण कार्य को हमेशा स्मरणीय बनाये रखने के लिए प्रत्येक वर्ष 09 अप्रैल को केरिपुबल एवं समस्त पुलिस बल में “शौर्य दिवस” के रूप में मनाया जाता है और आज अपने बल के उन शहीद जवानों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित अधिकारीयों एवं जवानों ने सत्य एवं कर्तव्य निष्ठा का संकल्प लिया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!