जशपुर जिला प्रशासन ने डीएमएफ मद से पंडरापाठ और नन्हेसर में लगाया सरसों तेल पेराई यूनिट, मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात के दौरान गौठान में स्थापित करने के दिए थे निर्देश

Advertisements
Advertisements

गौठानों में महिलाओं को मिला रोजगार

महिलाओं को तेल विक्रय से 33 हजार रुपए का हुआ शुद्ध लाभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जशपुर जिले में भेंट मुलाकात के दौरान बगीचा विकासखण्ड के गौठान की स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरसों तेल पेराई यूनिट की स्थापना करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के सार्थक प्रयास से खनिज न्यास निधि मद से तेल पेराई मशीन पंडरापाठ और नन्हेसर के गौठान में लगाया गया है। गौठान में महिलाओं को स्वयं का आजीविका का साधन मिला है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बन गए है। महिलाओं ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा गौठानों में विभिन्न आजीविका गतिविधियां संचालित की जा रही है। और प्रत्यक्ष लाभ महिलाओं को मिल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नन्हेसर गौठान की लक्ष्मी स्व सहायता समूह महिलाओं को तेल मील दिया गया है।इस तेल मिल से समूह की महिलाओं ने 120 लीटर तेल  निकाला है एवं इस तेल को 200 रु. प्रति लीटर की दर से विक्रय करके आर्थिक लाभ ले रही है। स्व सहायता समूह की महिलाओं को विक्रय से 24 हजार रु. का लाभ भी प्राप्त हुआ है और 450 किलो खली के विक्रय से 9 हजार रु. की आमदनी भी प्राप्त हुई है।

उल्लेखनीय जिले के सभी विकासखण्डों के विभिन्न ग्रामो में गौठान बनाए गए है। जहां पर गोधन न्याय योजनांतर्गत गोबर की खरीदी की जा रही है और महिलाओं द्वारा वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य में गांव की महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं भी अपना हाथ बटा रही है। उनके द्वारा वर्मी कम्पोस्ट की छनाई के अलावा गौठान की भूमि में साग-सब्जी की खेती की जा रही है। जिससे उनको अतिरिक्त आमदनी का जरिया बना हुआ है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!