जशपुर : जिला पंचायत सीईओ ने आरा, बोकी, गिराग के छत्तीसगढ़ सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का अवलोकन किया

Advertisements
Advertisements

जिले के सभी विकासखंड में सर्वे टीम जाकर कार्य कर रही है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 के विगत दिवस 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसी कड़ी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने आरा, बोकी, गिराग गांव में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का अवलोकन किया।

उन्होंने अधिकारियों को गंभीरता से सर्वेक्षण कार्य करने के निर्देश दिए और ऑनलाइन से सही-सही जानकारी भरने के लिए कहा है। जिले के सभी विकासखंड के गांव-गांव जाकर सर्वेक्षण टीम सर्वे कार्य कर रही है। प्रगणक दलों को पूरी गंभीरता से त्रुटि रहित सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सर्वेक्षण दलों को मकानों का नंबरिंग, सर्वे की प्रक्रिया, मोबाइल एप, पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री एवं मैनुअल एंट्री के बारे में आवश्यक निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!