सीएचसी पत्थलगांव में हुआ ब्लॉक हेल्थ इम्प्रूवमेंट की बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में ब्लॉक हेल्थ इम्प्रूवमेंट के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक के सभी सेक्टर इंचार्ज, आरएमए, सेक्टर सुपरवाइजर, सीएचओ और आरएचओ शामिल हुए।

बैठक में आयुष्मान कार्ड शतप्रतिशत बनाने निर्देशित किया गया। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन से आए डॉ. प्रशांत के द्वारा एएफपी सर्विलेंस, मीजल्स रूबेला के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान चिकित्सा अमला को कोविड-19 के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts