चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में ‘‘नेशनल पैथोलॉजी डे’’ का आयोजन

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

पं.जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ‘‘नेशनल पैथोलॉजी डे’’ का आयोजन किया गया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलॉजिस्ट एंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट (आई.ए.पी.एम.) के आह्वान पर 13 अप्रैल को यह राष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस भारत के पैथोलॉजी और मेडिकल रिसर्च के पितामह डाॅ. व्ही.आर. खानोलकर के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है।

इस अवसर पर पैथोलॉजी  विभाग द्वारा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिये पैथोलॉजी क्विज़ का आयोजन किया गया, जिसमें 4-4 एम.डी. विद्यार्थियों की चार टीमों ने भाग लिया। क्विज़ का संचालन डाॅ. वर्षा पाण्डेय, डाॅ. अमित कुमार भारद्वाज, डाॅ. वनिता भास्कर, डाॅ. कस्तूरी मंगरुलकर और डाॅ. रिति शर्मा ने किया और अंकों की गणना स्कोरर डाॅ. पुष्कर चौधरी एवं डाॅ. अनुभव चन्द्राकर ने किया। क्विज़ का मार्गदर्शन प्रोफेसर डाॅ. राबिया परवीन सिद्दीकी ने किया। स्नातक एम.बी.बी.एस. छात्र-छात्राओं द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में पैथोलॉजी की महत्ता प्रतिपादित करते हुए रंगोली और पेंटिंग बनाई गई। इन दोनों प्रतियोगिताओं का संचालन डाॅ. विकास बाम्बेश्वर, डाॅ. रुचि वर्मा, डाॅ. सूदित पाल, डाॅ. सरोज कुमारी, डाॅ. सरिता ठाकुर और डाॅ. मेघा वर्मा ने किया।

इस आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ पैथोलाॅजिस्ट डाॅ. श्रीमती विजया सुदर्शन का शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। डाॅ. सुदर्शन ने पैथोलॉजी विभाग में अनेक वर्षों तक अपनी सेवाएं दी और प्रोफेसर विभागाध्यक्ष के रूप में पैथोलॉजी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में मरीजों की चिकित्सा और रोगों के निदान में पैथोलॉजी विषय की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। प्रोफेसर विभागाध्यक्ष डाॅ. अरविन्द नेरल ने अपने स्वागत उद्बोधन में पैथोलॉजी के निरंतर विकास और परिवर्तनों का वर्णन करते हुये पैथोलॉजी की ‘‘चिकित्सकों के चिकित्सक’’ के रूप में महत्ता प्रतिपादित की। विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. चन्द्रकला जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके द्वारा बनाये गये मनोरंजक खेल पैथोलॉजिकल हाउजी से कार्यक्रम का समापन किया गया।

पैथोलॉजी क्विज़ प्रतियोगिता एम.डी. विद्यार्थियों डाॅ. आदित्य सिन्हा,  डाॅ. कमलकांत हत्गियाँ, डाॅ. रमेश साहू और डाॅ. सुदेशना दास की टीम ने जीता। एम.बी.बी.एस. छात्र-छात्राओं के पोस्टर प्रतियोगिता में अनुराग उपाध्याय एवं आकांक्षा गुप्ता प्रथम स्थान पर एवं विवेक सहारा दूसरे स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में टिशा सुन्दा, आकांक्षा अग्रवाल एवं विष्णु जायसवाल की टीम प्रथम स्थान पर रही एवं तेजस्विनी बंजारा, रिया आसीजा एवं सुजला साहू की टीम दूसरे स्थान पर रही।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!