पॉलीटेक्निक कॉलेज जशपुर में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रारंभ, 22 व 23 नवम्बर 2021 को प्रथम चरण तथा 26 से 27 नवम्बर 2021 को द्वितीय चरण का होगा रजिस्ट्रेशन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज जशपुर में संचालित त्रिवर्षीय इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेष हेतु संस्थावार ऑनलाईन काउंसिलिंग प्रांरभ कर दिया गया है। शासकीय पॉलीटेक्निक जषपुर के प्राचार्य ने बताया कि काउंसलिंग के प्रथम चरण हेतु 22 नवम्बर से 23 नवम्बर 2021 एवं द्वितीय चरण हेतु 26 से 27 नवम्बर 2021 तक रजिस्ट्रेषन किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार जो गणित और विज्ञान में विषय के साथ ही 10वीं उत्तीर्ण हों, वे काउंसिलिंग में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी एंव रजिस्ट्रेषन के लिए विभागीय वेबसाईट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in  का अवलोकन किया जा सकता है।

Related posts