सुरक्षा के साथ-साथ मानवता का फर्ज निभा रही है जशपुर पुलिस, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के दिशा-निर्देश में सिकलिंग से पीड़ित बालिका को तत्काल ब्लड उपलब्ध कराया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

विगत दिवस में फरसाबहार क्षेत्र का एक पिता दिलीप कुमार यादव ने उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी.रविशंकर (भा.पु.से.) से संपर्क कर उन्हें बताया कि उनकी 11 वर्षीय बालिका एवं 09 वर्ष का बालक सिकलिंग बीमारी से पीड़ित है, उन्हें समय-समय पर ब्लड की आवष्यकता होती है। दिलीप कुमार यादव के 11 वर्षीय बालिका को तत्काल ब्लड की आवष्यकता पड़ने पर पुलिस लाईन जशपुर के आरक्षक क्र. 786 कुलदीप पैंकरा द्वारा 01 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को ब्लड उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया है।

Related posts