साढ़े चार साल कांग्रेस के कुशासन के चलते, प्रदेश में बढ़े महिला अपराध के मामले – शालिनी राजपूत

Advertisements
Advertisements

कोरबा में फिर हुई सात वर्षीय बच्ची हैवानियत की शिकार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था अपने साढ़े चार साल में नहीं संभाल पाई है। कांग्रेस शासन के साढ़े 4 वर्ष के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में 7000 से अधिक महिलाएं व बच्चियां दुराचार की शिकार हो गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में महिला अपराध की घटनाएं बड़ी है उससे या लगता है कि कांग्रेस सरकार महिला सुरक्षा को लेकर जरा भी संवेदनशील नहीं है। प्रदेश में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही है । प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ढुलमुल रवैया के चलते अपराधी बेखौफ हो गए हैं और निरंकुश होकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ एवं दुराचार की घटनाएं करके बेखौफ घूम रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कांग्रेस के राज में अपराध करने पर सजा नहीं होती है।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि कोरबा में 7 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार की घटना ने प्रदेश को शर्मसार करने वाली है। इसके पूर्व बिलासपुर में एक व्यक्ति को शराब पिलाकर उसकी पत्नी के साथ दुराचार की घटना सामने आती है, अंबिकापुर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया जाता है और जब वह नाबालिग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जाती है तो थाने में उसकी शिकायत दर्ज नहीं की जाती है जिसके चलते उस नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता के आनंद में इतने चूर हो गए हैं कि उन्हें प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था की भी जरा चिंता नहीं है। प्रदेश में अपराध चरम पर पहुंच गया है और यह सरकार अब तक सोई हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की घटनाओं को छोटी घटना समझना कांग्रेस और उसके सरकार के मंत्रियों की मानसिकता बन गई जिसके कारण प्रदेश में अपराध एवं महिला अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की विदाई की बेला है और इस सरकार की विदाई प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में जरूर करेगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!