जशपुर : जनहानि के 2 मामलों में प्रभावित परिजनों हेतु 8 लाख की राशि हुई स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 2 मामलों में प्रभावित परिजनों हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसके अंतर्गत सन्ना तहसील के ग्राम चलनी निवासी स्व. संघरी बाई की सर्पदंश से 3 मार्च 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र सुखदेव राम एवं पुत्री ठेर्री बाई हेतु 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। इसी प्रकार बगीचा विकासखण्ड ग्राम सुलेसा के निवासी स्व. हंसरत सिंह की सर्पदंश से 05 दिसम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता गरूण सिंह एवं माता बंधनी हेतु 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!