अयोध्या में राम मंदिर ना बने उसके लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी थी, आज वो भी राम-राम कर रहे हैं- बृजमोहन

Advertisements
Advertisements

बृजमोहन ने कहा प्रभु राम सबके हैं, कांग्रेस बांटने की राजनीति ना करें – बृजमोहन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

प्रभु राम को लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रभु राम जन जन के हैं। वो निषाद के भी हैं, वो शबरी के भी हैं। राम सबका कल्याण करने वाले हैं वो सिर्फ भूपेश बघेल के राम नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी प्रभु राम के जन्म स्थान अयोध्या को लेकर प्रमाण मांगती हो। प्रभु राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर ना बन पाए उसके लिए पूरी ताकत झोंक देती हो, जो रामसेतु को लेकर भी प्रमाण मांगती हो वो आज वोट की राजनीति के लिए राम-राम कर रही है।

कौशल्या माता धाम पर उन्होंने कहा कि वहां विकास पर 6 करोड़ों खर्च होते हैं और 12 करोड़ इवेंट् कंपनी को दिए गए है।

अभी राम वन गमन पथ के लिए डेढ़ सौ करोड़ खर्च करने की बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करते हैं परंतु पिछले साढ़े 4 साल में 15 करोड़ भी खर्च नही किए है। असल में आस्था की आड़ में भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की मंशा है।

बृजमोहन ने कहा कि प्रभु राम को बांटने का कुत्सित प्रयास कांग्रेसी कर रहे हैं। परंतु छत्तीसगढ़ सहित सम्पूर्ण देश का सनातनी बीते दशकों में यह पहचान गया है कि उनका शुभचिंतक कौन है। उनकी धर्म की रक्षा के लिए कौन प्रतिबद्ध है और कौन बहरूपिया बन कर छत्तीसगढ़ की जनता को ठग रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!