भाजपा के बंद का कुनकुरी नगर में नज़र नही आया असर, इक्का – दुक्का दुकाने ही कुछ देर रही बंद

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी : भाजपा का सरगुजा संभाग बंद के आव्हान के अन्तर्गत कुनकुरी नगर में बंद का असर आंशिक रूप से रहा। बुधवार की देर शाम भाजपा द्वारा किये गये बंद के आव्हान पर कुनकुरी नगर के व्यापारियों में बंद को समर्थन देने के प्रति एक राय नही बन पा रही थी। जिसके बाद गुरूवार की प्रातः बंद को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। 10 – 11 बजे तक नगर का बाजार आशिंक रूप से बंद रहा, जिसके बाद दुकाने एक एक कर खुलना प्रारंभ हो गई और इक्का दुक्का दुकानों को छोड़कर नगर के प्रायः सभी दुकाने खुल गई।

जशपुर जिले के विकासखण्ड बगीचा अन्तर्गत ग्राम दुर्गापुर में क्षेत्रीय डीडीसी गेंदबिहारी सिंह के साथ पुलिस द्वारा किये गये बर्बरता पूर्ण व्यवहार को लेकर जिले का राजनैतिक वातावरण गर्माया हुआ है। घटना के विरोध में भाजपा द्वारा सरगुजा बंद का आव्हान किया गया है। जिसके अन्तर्गत जशपुर जिले के कई स्थानों पर बंद का आशिंक असर ही देखा गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!