जशपुर जिले से कुपोषण दूर करने प्रतिभागियों को स्तनपान एवं पोषण आहार पर दिया जा रहा प्रशिक्षण

150 प्रतिभागियों आईआईटी बॉम्बे के डॉक्टर द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चयनित 150 प्रतिभागियों को 03 बैंच में आईआईटी बॉम्बे के डॉ. रूपल दलाल, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं डॉ. देव पाटिल, सुश्री दीपाली फारगेड़े के द्वारा प्रतिभागियों को स्तनपान एवं पोषण आहार पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उक्त स्वास्थ्य अधिकारी, स्टाफ नर्स, ए.एन.एम, हेल्थ सुपरवाइजर, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता को सम्मिलित किया गया है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से जिले के कुपोषण को दूर करना है।

Related posts