जशपुर : जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि हुई स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम कोदोपारा (तुर्रीकोना) निवासी स्व. मनी राम का तालाब के पानी में डूबने से दिनांक 20 सितम्बर 2021 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्र जयमंगल बलराम, हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Related posts