समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में हाइड्रोसिल ऑपरेशन शिविर का हुआ आयोजन, डॉक्टरों की टीम ने 5 लोगों का किया सफल ऑपरेशन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में हाइड्रोसिल ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. एस. तिर्की, डॉ. भूपेश बघेल , डॉ.एस. खेस्स के द्वारा  5 लोगो का सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया गया। 

सीएचसी से प्राप्त जानकारी अनुसार  ब्लॉक में कुल 12 लोगों का चिन्हांकन गया था। चिन्हित हितग्राहियों का उपस्थिति नही हो पाने के कारण शेष हितग्राहियों का ऑपरेशन नही हो पाया। जिनका बाद में ऑपरेशन किया जाएगा। सीएचसी कांसाबेल के शशिता खलखो स्टाफ नर्स, सुषमा कुजुर स्टाफ नर्स, अमन सिदार ड्रेसर, दया राम यादव चतुर्थ श्रेणी का  सहयोग रहा।

Related posts