अपर कलेक्टर जशपुर श्रीमती लवीना पाण्डेय को दी गई विदाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पाण्डेय जशपुर का राज्य शासन के द्वारा आयुक्त, नगर पालिका निगम चिरमिरी स्थानान्तरण होने पर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विदाई दी गई।

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि श्रीमती लवीना पाण्डेय को दी गई सभी जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन किया। अपर कलेक्टर के साथ-साथ सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास,  परियोजना प्रशासक, एकीकृत आदिवासी विकास, जशपुर परियोजना अधिकारी, पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर विकास अभिकरण के कार्या का भी सही ढंग से निर्वहन किया। कलेक्टर ने आगामी जिम्मेदारी के निर्वहन की भी शुभकामनाएं दी।

विदाई के मौके पर अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर, एसडीएम सुश्री श्यामा पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री पी. व्ही. खेस्स ने अपने साथ किए काम को साझा किया गया। इसी तरह सहायक संचालक श्री गोपेश मनहर, आदिवासी विकास के श्री पी. पाठक, जिला रोजगार अधिकारी सुश्री दुर्गेष्वरी सिंह, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती सुरभी जैन एवं ई-डिस्ट्रिक मैनेजर श्री निलांकर बासु ने भी अनुभव साझा किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पाण्डेय ने कहा कि जशपुर का सारा स्टाफ सहयोगी है, सभी के सहयोग और कलेक्टर के मार्गदर्शन में जशपुर में काम करने में कभी कठिनाई नहीं हुई, जिससे अपने सभी दायित्वों को आसानी से निर्वहन कर सकी। उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया। इस मौके पर राजस्व विभाग, भू-अभिलेख, आदिवासी विकास, जनसम्पर्क विभाग, कोषालय, राजीग गांधी शिक्षा मिशन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts