कलेक्टर चंदन कुमार ने वन-टू-वन अधिकारियों से हुए रूबरू, जनचौपाल अब सोमवार को

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार

जिले के नये कलेक्टर चंदन कुमार ने आते ही समस्त विभागों के जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर मौजूदा फ्लैगशिप के बारे में जानकारी प्राप्त किए। उन्होने वन-टू-वन अधिकारियों से रूबरू हुए। उन्होनें पहले संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित समस्त विभागों के जिला प्रमुखों से मुखातिब हुए। साथ ही उन्होनें कल समय सीमा की बैठक में एजेंडा संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कलेक्टर ने अब जनचौपाल प्रति मंगलवार की जगह सोमवार को करनें का निर्णय लिया है। जनचौपाल सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित सँयुक्त जिला कार्यालय के जनचौपाल कक्ष में होगा। इस तरह कल आयोजित होने वाली जनचौपाल  स्थगित है। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता एसडीएम बलौदाबाजार रोमा श्रीवास्तव, सँयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोंडे,अनुपम तिवारी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

मिडिया प्रतिनिधियों से की मुलाकात

आज कामकाज संभालते ही दोपहर 12 ही बजे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पत्रकारों से चर्चा कर जिलें के जन समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल किए। उन्होनें सभी मिडिया प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त कर जिलें में होने वाले समसमायिक घटना क्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल किए। इस मौके पर समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मिडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!