दुष्कर्म के आरोपी को रिपोर्ट के मात्र पाँच घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार, मिर्ची मांगने के बहाने घर में सुना पाकर किया दुष्कर्म, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

थाना – कटघोरा जिला – कोरबा, छ.ग. में अपराध क्रमांक – 168/2022 धारा – 376 भादवि, 04 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध

गिरफ्तार आरोपी-

मंगल गोस्वामी पिता समारू गोस्वामी उम्र 26 साल साकिन चंदनपुर बाबापारा थाना कटघोरा जिला कोरबा छ0ग0

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा

कटघोरा : पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता द्वारा थाना आकर प्रथम सूचना दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 30 अप्रैल 23 को दोपहर करीबन 12:00 बजे दिन में मिर्ची माँगने के बहाने पीड़िता के घर आया। घर में अकेले पाकर घर का दरवाजा बंद कर नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया हैं। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेद्वी के मार्गदर्शन प्राप्त करने पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी मंगल गोस्वामी का पता तलाश कर घटना के महज 05 घंटो में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक अश्वनी राठौर, हायक निरीक्षक जितेन्द्र यादव, हिला प्रधान आरक्षक सावित्री कोर्राम, आरक्षक भुवनेश्वर आदिले, आरक्षक पुरंजन साहू, हिला आरक्षक रीटा किस्टीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts