जशपुर : जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि हुई स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम बुढ़ाडांड़ निवासी स्व. निकोलस टोप्पो  कुंआ के पानी में डूबने से 12 दिसम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी बिहानी हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Related posts