BREAKING : कुनकुरी नगर के कपड़ा व्यवसायी की दुकान का टूटा ताला, गल्ला तोड़ नगदी रकम पर चोर ने किया हाथ साफ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी : बीती रात नगर के बाजार क्षेत्र निवासी कपड़ा व्यवसायी श्यम सुंदर बंग के दुकान का अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर गल्ले में रखे पैसे की चोरी कर ली है। चोरी की सूचना पाकर कुनकुरी पुलिस जांच हेतु पहूंच गई है। जांच प्रारंभ करते हुए आस पास के दुकानो, मकानो में लगे सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है।

चोरी के घटना की जानकारी देते हुए व्यापारी श्याम सुंदर बंग ने बताया कि प्रतिदिन की तरह आज सुबह घर से दुकान आये तो उन्होने देखा की दुकान के एक शटर का ताला गायब है और शटर खुला है। चोरो ने शटर में लगे ताला को तोड़कर दुकान के गल्ले के लॉक को भी तोड़ दिया और उसमें रखे रकम पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात में चोरो ने दुकान में रखे किसी भी अन्य सामान की चोरी नही की है।

Related posts