जशपुर जिले में पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा लगातार गृहभेंट की कार्ययोजना हो रही साकार, गंभीर कुपोषित बच्चों के माता-पिता को पोस्टिक आहार के सेवन की दी जा रही जानकारी

Advertisements
Advertisements

कार्यकर्ताओं के निगरानी से बच्चे के वजन में सकारात्मक परिवर्तन आया, अजन्ती का वजन अब 8.200 ग्राम हो गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर // एकीकृत बाल विकास परियोजना बागबहार जिला जशपुर के अंतर्गत सेक्टर चिकनीपानी के आंगनबाड़ी केन्द्र कुकरीचोली में अजन्ती पिता श्री लोधा मिंज माता श्रीमती सुनिता मिंज विगत माह गंभीर कुपोषित से मध्यम कुपोषित में थी। पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा लगातार गृहभेंट किया गया एवं उपरी आहार के साथ माँ का दूध बहुत जरूरी है समझाया गया।

पर्यवेक्षक द्वारा एनआरसी ले जाने के लिए समझाया गया। माता-पिता को बार-बार समझाने पर एनआरसी के लिए तैयार किया गया। दिसम्बर 2022 को अजन्ती को  एनआरसी पत्थलगांव में भर्ती कराया गया। पत्थलगांव में 15 दिन रखने के बाद उसे अंबिकापुर रेफर किये। अस्पताल से आने के बाद कार्यकर्ता द्वारा लगातार गृह भेंट किया गया। टीएचआर का महत्व नाश्ता में दो बार दिन में खिलाने की व घर का खाना दिन में 4-5 बार खिलाने की समझाईश दी गई। साथ में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान देने के लिए समझाया गया।

इसी तरह कार्यकर्ता व निगरानी के माध्यम से बच्चे के वजन में सकारात्मक परिवर्तन पाया गया। वर्तमान में वृद्धि चार्ट सभी के सहयोग से अजन्ती का वजन अब 8.200 हो गया है। नियमित सप्ताहिक वजन एवं वृद्धि अनुसार सामान्य ग्रेड में आ गई है। अजन्ती के माता-पिता कार्यकर्ता मनीरा तिर्की को धन्यवाद दिए। अब परिवार वाले बहुत खुश है और अजन्ती को हर माह वजन करने के लिए आंगनबाड़ी लाया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!