रेलवे : खोडरी समपार मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत  भनवारटंक – खोडरी स्टेशनों के मध्य किमी 806/40-42 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या BK-33 (खोडरी फाटक) को दिनांक 09 मई 2023 को शाम 06 बजे से 10 मई 2023 सुबह 07 बजे तक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।

रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

Related posts