जनसमस्याओं का समय सीमा के भीतर करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम ने जिलास्तरीय अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश

समदर्शी न्यूया ब्यूरो, जगदलपुर

नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के ने शुक्रवार 5 मई को जिलास्तरीय अधिकारियों की प्रथम बैठक में जनसमस्याओं का निराकरण समय सीमा के भीतर तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देष दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाष सर्वे, अपर कलेक्टर श्री हरेष मंडावी सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर विजय दयाराम के ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को मुख्यालय छोड़ने की पूर्वानुमति अनिवार्य रुप से प्राप्त करने के निर्देष देते हुए कहा कि संज्ञान में लाए बिना मुख्यालय छोडने वाले अधिकारियों के प्रति उचित अनुषासनात्मक कार्यवाही सुनिष्चित की जाएगी। उन्होंने विकास कार्यों का नियमित तौर पर निरीक्षण करने के निर्देष भी अधिकारियों को दिए।

Related posts