भारतीय संस्कृति का अनादर कांग्रेस के विनाश का कारण, भूपेश सौ जन्म ले कर भी रामराज्य को नहीं समझ सकते – भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन

Advertisements
Advertisements

बिरनपुर मामले में रविंद्र चौबे से पूछताछ क्यों नही करती कांग्रेस, भुनेश्वर साहू के परिवार को नही मिला इंसाफ.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोपों की बरसात करते हुए कहा कि धर्म रक्षा में बलिदान देने वाले छत्तीसगढ़ के युवक भुनेश्वर साहू से कांग्रेस सरकार ने नाइंसाफी की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजरंग बली का अपमान किया है। लव जिहाद को संरक्षण देने वाली कांग्रेस ऐसी सच्चाई पर आधारित फिल्म केरल स्टोरी का विरोध कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सौ जन्म भी ले लें तो भी रामराज्य की अवधारणा को नहीं समझ सकते। भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले अब बजरंग बली के उपासकों पर पाबंदी लगाने की बात कह रहे हैं। राम मंदिर में ताला जड़वाने वाली कांग्रेस बजरंग बली का अपमान कर रही है। ये कैसे रामराज्य की बात कर सकते हैं। भारतीय संस्कृति और भारतीय सभ्यता का अपमान ही देश भर में कांग्रेस के विनाश का कारण है। हमारा मकसद कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है। कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि भ्रष्टाचार के आरोपों में जो जेल में हैं, उन्हें जमानत क्यों नहीं मिल रही। भूपेश बघेल विरोध के स्वर बर्दाश्त नहीं कर पाते। एक बच्चे तक की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न कर दिया। जनता देख रही है कि कितनी तानाशाही चल रही है।

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि कांग्रेस सरकार की कुनीतियों से प्रदेश की जनता में भयंकर आक्रोश है। विशेष तौर पर सनातन धर्म के खिलाफ कांग्रेस का दुराग्रह, सांप्रदायिक दंगे, लव जेहाद और इसका विरोध करने पर हत्या जैसे मामलों ने इस सरकार के ताबूत में अंतिम कील ठोक दी है।

नितिन नबीन ने कहा कि रही सही कसर महावीर बजरंगबली का विरोध करके कांग्रेस ने पूरी कर ली है। कांग्रेस को यह याद रखना चाहिये कि श्रीराम का विरोध करने का परिणाम यह हुआ कि आज देश में इस दल का नामलेवा मुश्किल से बचा है। दो बार से केंद्र में मुख्य विपक्ष की हैसियत तक के लायक जनता ने कांग्रेस को नहीं छोड़ा है। अब बजरंग बली का विरोध तो खैर कांग्रेस को कालनेमि और लंकिनी की गति को निःसंदेह प्राप्त करायेगा। मुख्यमंत्री कहते हैं कि बजरंग बली की जय से हमें दिक्कत नहीं है। हम कहते हैं कि दिक्कत है तभी तो बजरंग बली का जयकारा लगाने वालों का बार बार अपमान कर रहे हैं। उन्हें ठीक कर देने की धमकी दे रहे हैं, बच्चो का वीडियो अपलोड कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बजरंग बली के अपमान पर देश भर में पैदा हुए स्वाभाविक आक्रोश से डर कर कर्नाटक में कांग्रेस ने तो यू टर्न लेने की विफल कोशिश की है, पर छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की हठधर्मिता निंदनीय है। सवाल यह है कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस नेता ने यह कहा कि प्रदेश किसी ऐसे दल पर प्रतिबंध लगा ही नहीं सकता, तो आख़िर भूपेश बघेल को ऐसा भड़काऊ बयान देने में कि बजरंग दल को ठीक कर देंगे जरूरत पड़ी तो बैन करने की सोचेंगे’  उनको माफी  माँगना चाहिए ?

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि बजरंग बली और सनातन आराध्यों से विद्वेशवश मुख्यमंत्री इस सीमा तक चले गये कि उन्होंने एक अबोध बालक की पहचान उजागर कर उसकी जान को संकट में डाल दिया है। अगर उसने गलत किया था तो कानून के हिसाब से कार्य करते, मुख्यमंत्री का कार्य बच्चों का वीडियो अपलोड कर उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ करना नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमने चर्चित फिल्म द केरला स्टोरी’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की मांग की है। वास्तव में यह फिल्म छत्तीसगढ़ की भी स्टोरी है, यह देश की स्टोरी है। हमारी बेटियों में जागरूकता फैलाने, इन्हें लव जेहाद जैसी साज़िशों से सावधान करने, उन्हें आतंक का टूल्स बनाने से रोकने यह फिल्म प्रेरित करती है।

उन्होंने कहा कि बेमेतरा के बीरनपुर में हुए हत्याकांड में मृतक के पिता ने सीधे तौर पर स्थानीय विधायक और शासन के वरिष्ठ मंत्री के क़रीबियों का नाम लिया है। इस संबंध में अभी तक कुछ नहीं हो पाना गंभीर विषय है। मामले में सीधे मंत्री से पूछताछ होना चाहिये।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!