जशपुर : कलेक्टर जनदर्शन में हुआ देवनिस कुजूर के समस्या का समाधान, स्टार यूनियन डाई-इची लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की राशि देवनिस कुजूर के बचत खाता में कर दिया गया हस्तांतरित

जिला प्रशासन और कलेक्टर को किया धन्यवाद ज्ञापित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

मनोरा विकासखण्ड के ग्राम पोड़ी खरवाटोली निवासी देवनिस कुजूर ने स्टार यूनियन डाई-इची लाइफ इंश्योरेंस पोलिसी की राशि 5 लाख रूपए को अपने बचत खात में इन्द्राज कराने के लिए कलेक्टर के पास आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिस पर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने संज्ञान में लेते हुए एलडीएम एवं अधिकारियों को देवनिस के समस्या का समाधान समय सीमा में करने के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समय-सीमा के अन्दर कार्यवाही करते हुए स्टार यूनियन डाई-इची लाइफ इन्सोरेन्स पॉलिसी की राशि देवनिस कुजूर के बचत खाता में हस्तांतरित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि श्री कुजूर ने जशपुर के बैंक ऑफ इंडिया में अपने बचत खाता से 5 लाख रुपए एफडी कराने हेतु निवेदन किया था। परन्तु त्रुटिवश राशि को लाईफ इन्शुरन्स की पॉलिसी में लगा दिया गया। जिससे उन्हें पॉलिसी प्रीमियम जमा करने में भी कठिनाईयॉ होती। उन्होंने पोलिसी की राशि 05 लाख रूपए को अपने बचत खाता में वापस ट्रांसफर कर पॉलिसी को रद्द करने के लिए आवेदन किया था। कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए समय-सीमा में निराकरण करावाया। पॉलिसी की राशि खाते में वापस हस्तांतरित होने से देवनिस ने जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल को धन्यवाद दिया है।

Related posts