शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर गाली-गलौच करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में जेल.

आरोपी अजय सिंह राजपूत के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 251 / 23 धारा 294, 506,327 भादवि पंजीबद्ध

आरोपी अजय सिंह राजपूत निवासी गौशाला रोड चांपा को दिनांक 09 मई 23 को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

चांपा : प्रार्थी द्वारा थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 08 मई 23 को डोंगाघाट हनुमान मंदिर के पास खड़ा था, उसी समय आरोपी अजय सिंह राजपूत आया और शराब पीने के लिये पैसे की मांग करने लगा। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर अश्लील गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 251 / 23 धारा 294,506,327 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण के आरोपी अजय सिंह राजपूत निवासी गौशाला रोड चांपा को दिनांक 09 मई 23 को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

इस प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक माखन साहू, आरक्षक गौरीशंकर राय, आरक्षक रोहित कहरा एवं आरक्षक ईश्वरी राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts