राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति निगम की गुड्स कैरियर योजना से लाभान्वित हुए अनुज लकड़ा, जशपुर कलेक्टर ने पिकअप की सौंपी चाबी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के द्वारा अनुसूचित जनजाति गुड्स कैरियर योजनांतर्गत कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने  बगीचा विकासखण्ड के ग्राम बेतरा निवासी श्री अनुज लकड़ा को मालवाहक गाड़ी की चाबी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव, एसडीएम बगीचा आर.पी. सिंह और जिला अंत्यावसायी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि बगीचा विकासखण्ड के ग्राम बेतरा निवासी श्री अनुज लकड़ा पिताश्री निरयुस लकड़ा को 7 लाख 23 हजार रुपये की लागत की मालवाहक गाड़ी प्रदान की गई है। कलेक्टर ने योजना का सही उपयोग कर अधिक से अधिक लाभ अर्जित कर खुशहाल जीवन यापन करने शुभकामनाएं दी। 

Related posts