जशपुर : हाइड्रोसील ऑपरेशन कैंप का आयोजन 15, 16 एवं 17 मई को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिला को हाइड्रोसील मुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला के विशेषज्ञ डॉ. भूपेश भगत और डॉ. सिलबेस्तर तिर्की को फरसाबहार में 15 मई, लोदाम में 16 मई और बगीचा में 17 मई 2023 को हाइड्रोसील मरीजों का ऑपरेशन करने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही संबंधित खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को कैंप के दौरान आवश्यक ऑपरेशन संबंधित लॉजिस्टिक एवं कर्मचारियों की ड्यूटी विकासखण्ड स्तर पर लगाने के लिए कहा है।

Related posts