पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा उत्कृष्ट विवेचना करने वाले पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित !

Advertisements
Advertisements

निरीक्षक विवेक पाण्डेय, उनि गोपाल सतपथी एवं सउनि संतोष बंजारे को प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरूस्कार से किया गया सम्मानित

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : थाना बलौदा़ के अपराध क्रमांक 305/2022 धारा 376(2)(ढ) भादवि व 06 पोक्सो एक्ट के आरोपी लच्छीराम यादव उम्र 45 वर्ष सा. पठान मोहल्ला बलौदा थाना बलौदा़ को गिरफ्तार कर प्रकरण में निरीक्षक विवेक पाण्डेय एवं उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी  द्वारा विवेचना पूर्ण कर दिनांक 09 सितंबर 2022 को अभियोग-पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया गया था। प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा विचारण उपरांत आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000/-रूपये का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। इस प्रकार विवेचना अधिकारी द्वारा प्रकरण में अपने पदीय कर्तव्य के प्रति उत्तम योग्यता का परिचय देते हुए विवेचना कार्य सूक्ष्मता पूर्वक करने के फलस्वरूप निरीक्षक विवेक पाण्डेय एवं उप निरीक्षक गोपाल सतपथी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही नगद पुरूस्कार से भी पुरूस्कृत किया गया। 

थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 96/2021 धारा 420,467,468,471 भादवि के प्रकरण के आरोपी आरोपी शिवशंकर राही एवं अन्य को गिरफ्तार कर प्रकरण में विवेचना पूर्ण कर दिनांक 08 दिसंबर 2021 को चालान माननीय न्यायालय में पेश किया गाय था। प्रकरण की विवेचना निरीक्षक रविन्द्र अनंत एवं सहायक उप निरीक्षक संतोष बंजारे के द्वारा की गई थी। प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा विचारण उपरांत आरोपी को 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000 – 5000/-रूपये का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। प्रकरण में सटीक विवेचना करने वाले सहायक उप निरीक्षक संतोष बंजारे को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!