घर से ससुराल जाने बाईक से निकला युवक सड़क हादसे का हुआ शिकार, रास्ते में बालेरो से हुई टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम, पुलिस कर रही जांच

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी : शुक्रवार की प्रातः लगभग 9 बजे कुनकुरी रनपुर मार्ग पर ग्राम कुरकुंगा के पास बाईक से ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मृत्यु होने की सूचना कुनकुरी थाने में मिलने के बाद कुनकुरी पुलिस मौके पर पहूंच गई और कार्यवाही प्रारंभ कर दी। दुर्घटना में मृतक के शव को कुनकुरी सरकारी अस्पताल लाया गया है।

मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 9 बजे घटी इस दुर्घटना में मोटरसाईकल में एक युवक कुनकुरी की ओर से रनपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में कुरकुंगा ग्राम के पास पहूंचने पर सामने से आ रही बोलेरो क्रमांक सीजी 13 एजे 1339 से टकरा गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाईकल टुकड़ो में बिखर गई और युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। काफी पतासाजी करने के उपरांत मृतक की पहचान प्रारंभिक रूप से गौरीशंकर के नाम से हुई है। मृतक लोढ़ाआम्बा ग्राम का रहने वाला बताया जा रहा है। सुबह घर से बाईक पर ग्राम रनपुर की ओर अपने ससुराल जाने के लिये निकला था। दुर्घटना के बाद शव को कुनकुरी पुलिस ने कुनकुरी अस्पताल के लिये रवाना कर दिया है। परिजनों से सम्पर्क कर दुर्घटना की सूचना दी जा रही है जिसके उपरांत आगे की कार्यवाही की जायेगी। घटना स्थल नारायणपुर थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!