निकाय चुनावों में कांग्रेस को खदेड़ जनता वादाखिलाफी का हिसाब चुकाने की शुरुवात करेगी : भाजपा

Advertisements
Advertisements

कांग्रेस की अराजकता,वादाखिलाफी और भ्रस्टाचार देख चुकी जनता अब उल्टे पाव विदा करने तैयार : विष्णु देव साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि  प्रदेश में 15 नगरीय निकायों के लिए चुनावों में भाजपा पूरे दम-खम के साथ मुक़ाबले में उतरेगी। 15 निकायों के चुनाव की तारीख़ें घोषित होने के बाद श्री साय ने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस की हार का सिलसिला शुरू हो जाएगा और कांग्रेस नेताओं व प्रदेश सरकार के लोगों का सत्तावादी अहंकार चूर-चूर हो जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरे पराक्रम के साथ अपना पुरुषार्थ सिद्ध करने तत्पर हैं। कांग्रेस लोकतंत्र के नाम पर सिर्फ़ ज़ुबानी जमाखर्च करती रही है और यह बात छत्तीसगढ़ में सत्ता सम्हालने के बाद से कांग्रेस नेताओं और कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने हर क़दम पर साबित की है। श्री साय ने कहा कि जनता से उनका अपना प्रतिनिधि सीधे चुनने का अधिकार छीनने वाली प्रदेश सरकार और कांग्रेस ने इन निकाय चुनावों में भी अध्यक्ष-महापौर के चुनाव के लिए अप्रत्यक्ष पद्धति अपनाने की घोषणा की है, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि कांग्रेस चुनावों के बाद ख़रीद-फ़रोख़्त और जोड़-तोड़ करने की अपनी राजनीतिक गुंजाइश बनाकर चल रही है, लेकिन अपनी बदनीयती और कुनीतियों से प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को तबाह कर रखा है और इन चुनावों में जनता कांग्रेस को माक़ूल ज़वाब देने का निश्चय कर चुकी है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!