सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों पर की जा रही कार्यवाही : इंटरनेट के माध्यम से बच्चों के अश्लील वीडियो वायरल करने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में.

आरोपी अनिल कुमार उम्र 31 वर्ष निवासी सांकर थाना अकलतरा के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 256/23 धारा 67 बी सूचना प्रौधोगिकी अधिनियम पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

अकलतरा : भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साईबर टाईप लाईन नंबर जिसमें विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एंव बच्चों से संबधित किये जा रहे अपराध के संबंध में निगरानी रखी जाती है। आरोपी अनिल कुमार उम्र 31 वर्ष निवासी सांकर थाना अकलतरा द्वारा मोबाईल इंटरनेट के माध्यम से चाईल्ड पोर्नग्राफी अपलोड करना पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 256/23 धारा 67 बी आईटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी अनिल कुमार उम्र 31 वर्ष निवासी सांकर थाना अकलतरा को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को दिनांक 12 मई 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक उमेश साहू, निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा, आरक्षक विरेश सिंह  का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts