मूणत ने ली रायपुर पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक : भूपेश सरकार के हर घोटाले का काला सच जनता तक ले जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

Advertisements
Advertisements

बूथ में तय होगी पार्टी की कार्य योजना, आगामी 20 सप्ताह की कार्ययोजना पर कार्यकर्ताओ का जोर

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के द्वारा किए गए घोटालों के लगातार पर्दाफाश होने से भारतीय जनता पार्टी ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। भाजपा ने यह तय किया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव तक हर महीने कांग्रेस सरकार के खिलाफ अभियान चलाएगी।

आगामी रणनीति पर हुई चर्चा

शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक ली। इस बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया।

श्री मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र रामसागर पारा मंडल एवं गुढ़ियारी मंडल की बैठक लेकर कार्यकर्ताओ से कहा कि छत्तीसगढ़ की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के द्वारा संगठित तौर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है औऱ राज्य सरकार भ्रष्टाचार, अपराध करने वालों को संरक्षण दे रही है। रायपुर पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित विशेष बैठक में पूर्व मंत्री राजेश मूणत सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा सम्बंधित मंडलो के कामकाजी बैठक में कार्यक्रमों की जानकारी की गई और हर बूथ की समस्याओं का सूची बनाकर समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री मन की बात हर बूथों में सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

शराब घोटाले पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा

श्री मूणत ने हाल ही में उजागर हुए शराब घोटाले और चावल घोटाले का ज़िक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हजारों करोड़ों के घोटाले को अंजाम दिया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की इन भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार और उसके विधायक जनता के बीच अलोकप्रिय हो चुके हैं। भाजपा के हर कार्यकर्ता का फर्ज है कि वह कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का काला सच जनता के सामने उजागर करे।

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बैठक में कहा कि आज छत्तीसगढ़ के साथ-साथ रायपुर शहर में अराजकता का माहौल है। राजधानी होने के बावजूद रोजाना शहर में चाकूबाजी, लूट, वसूली, कब्जा का अवैध कारोबार के संचालन की खबरें आती रहती हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश की भूपेश सरकार रोज घोटाले पर घोटाले करके गरीबों का हक मार रही है। कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार की तरफ से भेजा गया चावल गरीबों वितरित करने के स्थान पर खुद ही हजम करके चावल घोटाले को अंजाम दे दिया।

बूथों में तैयार होगी कार्ययोजना

पूर्व मंत्री मूणत ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता ही पार्टी की जान हैं, इसलिए आगामी हर कार्य योजना बूथों से ही तय की  जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का प्रयास कर रहे है। किसी भी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने की सूचना मिले, तो मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को सहयोग करेंगे।

बैठक में हुए सम्मिलित हुए पदाधिकारी

रायपुर पश्चिम विधानसभा की इस बैठक में मंडल के महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, किसान मोर्चा अनुसूचित जाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक-सहसंयोजक, बुथ पालक बुथ अध्यक्ष, बुथ सचिव, बुथ के युवा प्रमुख बुथ के महिला प्रमुख, बुथ के बीएलऐ 2, बुथ सदस्य उपस्थित थे।

रामसागर पारा मंडल की बैठक में प्रमुख रूप से ओंकार बैस, आशु चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर मंडल महामंत्री सन्नी मोहले, गजानंद साहू, प्रदीप सिंह, दीपू शर्मा, नारद कौशल, पुरुषोत्तम देवांगन, पार्षद भोलाराम साहू, महिला मोर्चा कमल अध्यक्ष शकुन ठाकुर, कामिनी पुरुषोत्तम देवांगन पुष्पेंद्र उपाध्याय छाया पार्षद ईश्वर साहू, सूची दुबे, गोपी साहू, खेमलाल साहू, बसंत बाग थे।

गुढ़ियारी मंडल के बैठक में प्रमुख रूप से अशोक पांडे, गोपी साहू अमित मैशरी, मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास राव मंडल महामंत्री संतोष साहू, विकास सेठिया पार्षद विनोद अग्रवाल, गोदावरी गज्जू साहू, राजू मारकंडे, आत्माराम बंजारे, मोहन उपराकर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निशा स्वर्णकार भी सम्मिलित हुए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!