धान खरीदी की तैयारी के लिए आरंभिक तैयारी पूर्ण, प्रथम दिन से होगी किसान बारदाने में खरीदी, बारदाना की उपलब्धता के लिए किए जा रहे हरसंभव प्रयास, जिले में इस वर्ष 145 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से की जाएगी धान खरीदी

Advertisements
Advertisements

किसानों की सुविधा के दृष्टिगत जिले में 6 नवीन धान उपार्जन केन्द्र आडेझर, परसाटोला, रेंगाकठेरा, झाडीखैरी (कुहीकला), घुघवा, ठंडार में प्रारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

राजनांदगांव, राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 1 दिसम्बर 2021 से धान खरीदी प्रांरभ की जाएगी। जिले में विगत वर्ष 139 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य किया गया था। इस वर्ष राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये राजनांदगांव जिले में 6 नवीन धान उपार्जन केन्द्र आडेझर, परसाटोला, रेंगाकठेरा, झाडीखैरी (कुहीकला), घुघवा, ठंडार प्रांरभ किया गया है। इस प्रकार जिले में इस वर्ष कुल 145 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य किया जाएगा। धान खरीदी केन्द्रों के समिति प्रबंधकों के द्वारा की जा रही हड़ताल समाप्त हो चुकी है। जिले में धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की तैयारियां चेक लिस्ट के अनुरूप पूर्ण की जा रही है।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले के अधिकारियों द्वारा समस्त धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर आंरभिक तैयारियां पूर्ण कराई जा रही है। शासन द्वारा निर्धारित समय से उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जाएगी। कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देशन में समस्त अनुविभाग में अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा समिति प्रबंधकों एवं नोडल अधिकारियों का बैठक लेकर धान उपार्जन के तैयारियां पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया जा चुका है।

कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देश पर जिले में धान खरीदी हेतु बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जिले में नये जूट बारदाने 9 हजार गठान, पीडीएस बारदाने 3 हजार 100 गठान, मिलर से प्राप्त उपयोगी बारदाना 2 हजार 900 गठान प्राप्त किया जा चुका है। जिले को शासन से प्राप्त धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य के विरूद्ध आगामी एक से डेढ़ माह में धान की आवक के मान से बारदाना उपार्जन केन्द्रों को उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर ने धान खरीदी के प्रांरभ दिवस से ही किसानों के बारदानों में भी धान की खरीदी करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में प्रत्येक ग्राम कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराया जा रहा है।

कलेक्टर द्वारा धान खरीदी कार्य से संबंधित समस्त एसडीएम, जिला खाद्य अधिकारी, उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएँ, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जिला विपणन अधिकारी, सभी उपार्जन केन्द्रों के प्रबंधक, समस्त नोडल अधिकारी, मंडी विभाग के अधिकारियों, सहायक खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक 25 नवम्बर को विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। जिसमें धान खरीदी से संबंधित महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की जाएगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!