चिटफंड कंपनी में डूबी जमा पूंजी मिलने पर गिरधारी के जीवन में आई उम्मीद की रोशनी

Advertisements
Advertisements

मुख्यमंत्री की पहल पर अब तक 2 लाख रूपए की राशि मिली, तहेदिल से मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

राजनांदगांव, डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम टप्पा कोलिहापुरी के गिरधारी लाल साहू के जीवन में उम्मीद की रोशनी आई है। उन्होंने बताया कि चिटफंड कंपनी याल्स्को में उन्होंने अपने खेत का विक्रय कर मिली राशि 5 लाख रूपए लगाई थी। चिटफंड कंपनी याल्स्को में उनके रिश्तेदार कार्य करते थे। उन्होंने श्री गिरधारी को इस कंपनी में राशि निवेश करने के लिए कहा। श्री गिरधारी ने बताया कि अपने रिश्तेदार की बातों में आकर तथा लालच के कारण उन्होंने इतनी बड़ी राशि इस धोखाधड़ी में गवां दी थी। श्री गिरधारी ने कहा कि जीवन भर की जमा पूंजी के डूबने से आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत नुकसान हुआ और हमने यह राशि मिलने की आशा छोड़ दी थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर पहले 50 हजार रूपए की राशि तथा दोबारा 1 लाख 50 हजार रूपए की राशि कुल अब तक 2 लाख रूपए प्राप्त हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह राशि मिलने पर राहत महसूस कर रहे हैं और उम्मीद है कि शेष राशि भी मिल जाएगी। अनापेक्षित रूप से यह राशि मिलने पर श्री गिरधारी की पत्नी श्रीमती शारदा एवं परिवार में बहुत खुशी है। उन्होंने बताया कि वे इस दौरान मानसिक रूप से काफी परेशान रहे और इस आर्थिक क्षति से उबरने के लिए वे रायपुर में दाल मील में कार्य करने लगे।

चिटफंड कंपनी से राशि वापस मिलने पर मुख्यमंत्री को अंकित ने कहा शुक्रिया, उम्मीद ही नहीं थी कि कभी यह राशि मिल जाएगी,मुख्यमंत्री ने चिटफंड कंपनी से ठगे लोगों की राशि वापस दिलाकर की बड़ी मदद

राजनांदगांव. राजनांदगांव के अंकित श्रीवास्तव ने अपने एजेंट मित्र से व्यक्तिगत संबंध पर भरोसा करते हुए चिटफंड कंपनी के धोखाधड़ी के शिकार हुए। अपने मन की बात साझा करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने इस कंपनी में काफी राशि लगाई थी, जो डूब गई। छले जाने का दुख कैसा होता है यह महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि कभी किसी के साथ जीवन में ऐसा न हो। अपने जीवन भर की संपत्ति, जमा पूंजी लोगों ने चिटफंड कंपनी में लालच में आकर निवेश की थी। उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि कभी यह राशि मिल जाएगी। अचानक यह राशि मिलने पर श्री अंकित ने बहुत खुशी और राहत महसूस की। उन्होंने कहा कि आगे भी शेष राशि मिलने की आशा है। श्री अंकित ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चिटफंड कंपनी से ठगे ऐसे लोगों की राशि वापस दिलाकर बड़ी मदद की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को 75 हजार रूपए की राशि वापस मिलने पर शुक्रिया किया और कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी के झांसे में लालच में आकर अपने जीवन भर की पूंजी चिटफंड कंपनियों में न लगाएं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों श्रीमती उषा श्रीवास्तव, श्रीमती मानसी श्रीवास्वत एवं श्रीमती सत्यम सिन्हा ने भी राशि लगाई थी, जो उन्हें वापस मिल रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!