जशपुर जिले के डूमरपानी में जाति प्रमाण पत्र के लिए शिविर का आयोजन 19 मई को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार असर्वेक्षित ग्राम डूमरपानी, ग्राम पंचायत बुटंगा में जाति प्रमाण पत्र के लिए 19 मई को शिविर का आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर ने शिविर में संबंधित पटवारी के माध्यम से आवेदन एकत्रित कर प्राप्त आवेदनों में दस्तावेज पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परीक्षण उपरांत उन्हें स्थायी जाति प्रमाण जारी करने करने के लिए कहा है। शिविर का आयोजन बच्चों को जल्द से जल्द जाति प्रमाण पत्र की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। 

Related posts