गिरजाघर ईश्वर का निवास स्थान है, यह ईश्वर की कृपा एवं अनुग्रह पाने की जगह है – फादर प्रफुल बड़ा

Advertisements
Advertisements

जड़ामाल-बांसाझाल में गिरजाघर का उद्घाटन एवं आशिष की विधि हुई सम्पन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

संत फ्रांसिस गिरजाघर का उद्घाटन एवं आशीष की विधियाँ खारीबहार पल्ली के जड़ामाल- बांसाझाल ग्राम में संपन्न हुआ। इस समारोह में ग्रामवासियों के साथ काफी संख्या में अतिथि, पुरोहितगण, धर्मबहनें शामिल हुए। इसके अलावा स्थानीय बीडीसी सत्यनारायण, बांसाझाल पंचायत के सरपंच हृदय राम एवं अन्य गणमान्य भी उपस्थित हुए। उद्घाटन कार्यक्रम एवं मिस्सा पूजा के मुख्या अनुष्ठाता जशपुर धर्मप्रान्त के विकर जेनेरल फादर मुक्ति प्रकाश मिंज थे जिनका सहयोग खारीबहार पारिस के पल्ली पुरोहित फादर जॉर्ज खलखो एवं अन्य पुरोहितों ने दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गांव के महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रवेश नृत्य से किया गया। गिरजाघर का संक्षिप्त परिचय फुलजेन्स बड़ा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात फादर प्रफुल बड़ा द्वारा अतिथियों का परिचय एवं स्वागत उद्बोधन किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में गिरजा घर की आशीष की प्रार्थना एवं आशीष पानी छिड़काव किया गया। मिस्सा के दौरान पढ़े जाने प्रथम पाठ भूषण बड़ा,  दूसरा पाठ नेरियूस कुजूर, सुसमाचार पाठ फादर एडमोन बड़ा द्वारा पढ़ा गया। बाइबल जुलूस नृत्य, चढ़ावा नृत्य क्रूसवीर बच्चों द्वारा किया गया। धार्मिक गीतों का संचालन जोनी लकड़ा की अगवाई में ग्रामवासियों ने किया।

प्रवचन में फादर प्रफुल बड़ा ने कहा गिरजाघर ईश्वर का निवास स्थान है। ईश मन्दिर में ईश्वर की आराधना एवं उसकी महिमा गान किया जाता है। यह ईश्वर की कृपा एवं अनुग्रह पाने की जगह है। जहाँ ईश्वर है वह पवित्र स्थान है। इसलिए पवित्र जगह की हमेशा मर्यादा होनी चाहिए। आगे उन्होंने काह पूर्वजों द्वारा प्रदत्त विश्वास और आस्था को बनाये रखना चाहिए।

कार्यक्रम के अगले सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामवासियों के द्वारा  अतिथियों का स्वागत  किया गया, साथ में पुष्प गुछ प्रदान कर उन्हें सम्मान दिया गया। इस अवसर पर अतिथियों के साथ-साथ जिन्होंने भी इस गिरजाघर के निर्माण में सहयोग किया उन्हें सम्मान दिया गया। गिरजाघर के लिए जमीन दान करने वाले स्व.फ्रांसिस बड़ा और स्व. एलिजाबेथ बड़ा को  श्रद्धांजलि दिया गया।

इसके पश्चात सांस्कृतिक नृत्य, नुकड़,  इत्यादि की प्रस्तुति दी गई । इस अवसर पर अतिथियों द्वारा बधाई संदेश दिया गया। मंच का सफल संचालन ब्रदर चेतन बड़ा, जोनी लकड़ा एवं श्रीमती सुशीला लकड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में गिरजा समिति के अध्यक्ष श्री भिनसेंट ने आभार प्रकट किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में फादर प्रफुल बड़ा, सिस्टर लिलिमा बड़ा, भिनसेंट टोप्पो,  जखरियस तिग्गा, अनिल बड़ा प्रचारक त्योफिल टोप्पो एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!