आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर शपथ समारोह का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

मुख्यालय के निर्देशानुसार 21 मई आतंकवाद विरोधी दिवस पर अवकाश होने के कारण आज मंड़ल रेल प्रबंधक प्रांगण में आतंकवाद विरोधी दिवस शपथ समारोह का आयोजन किया गया |

इस अवसर पर आज प्रातः 11 बजे मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय द्वारा मंड़ल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद एवं हिंसा का विरोध करने एवं सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव और सूझबूझ कायम करने एवं मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुँचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शपथ ली गई |

Related posts