अभी तक नही बुझी है आग, 10 घण्टे से चल रहा है प्रयास……करोड़ो का माल जलकर राख…..6 से ज्यादा दमकल लगे रेस्क्यू पर…..देखे वीडियो….

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

बीती रात लगभग 9 बजे के आसपास नगर के मुख्य मार्ग पर व्यापारी मुरारीलाल अग्रवाल के अग्रवाल इलेक्ट्रानिक्स एवं फर्निचर की दुकान में आग लगने की घटना हो गई। लगभग 10 घण्टे से चल रहे आग बुझाने के प्रयास से आग पर काबु तो पा लिया गया है लेकिन आग पूरी तरह बुझ नही पाई है। अभी भी दमकल के सहयोग से आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है।

इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिकल्स एवं फनिर्चर का सामान होने के कारण आग काफी विकराल रूप ले लिया था। आग पर काबु पाने कुनकुरी की दमकल फेल होने के बाद जशपुर, पत्थलगांव, अम्बिकापुर एवं निकटवर्ती राज्य ओड़िसा से दमकल मंगाये गये जिसके बाद इस भीषण आगजनी पर काफी मश्क्कत के बाद काबु पाया गया। अभी भी आग बुझाने का कार्य जारी है।

कुनकुरी को मिला दमकल हुआ फेल

कुछ दिनों पूर्व ही कुनकुरी नगर पंचायत को स्थानीय विधायक यूडी मिंज द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा को पूर्ण करते हुए कुनकुरी नगर को एक दमकल उपलब्ध कराने का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से किया था। दमकल मिलने के कुछ दिनों में ही इस आगजनी की घटना के बाद उसके फेल होने से उपयोगिता पर सवाल भी उठना प्रारंभ हो गया है। दमकल के संचालन के लिये किसी प्रकार के प्रशिक्षित टीम का न होना नगर पंचायत कुनकुरी की असफलता प्रतीत हो रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!