अग्निकाण्ड के बाद व्यवसायी मुरारी अग्रवाल से मिलने पहूंचे भाजपा नेता विष्णुदेव साय, कुनकुरी दमकल को कहा शो पीस, सायरन बजाकर घुमाने को लेकर भी…….

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी मुरारीलाल अग्रवाल के दुकान व मकान में हुए भीष्ण अग्निकाण्ड के बाद भाजपा नेता व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय उनसे मिलने पहूंचे। श्री साय ने मुरारी अग्रवाल से मुलाकात कर उनको ढ़ाढस बंधाया और घटना पर अपना दुःख प्रकट किया। परिवार के साथ मिलकर सांत्वना भी दिये।

पत्रकारो से चर्चा के दौरान श्री साय ने कहा कि अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है अभी कुछ दिनों पूर्व ही नगर पंचायत को नया दमकल प्रदान किया गया है वह मात्र शो पीस बनकर रह गया। घटना के बाद दमकल में कोई आपरेटर नही होने से उसका लाभ नही मिल सका। जशपुर व पत्थलगांव से भी दमकल मौके पर पहूंची वह भी सहायक साबीत नही हुई। निकटवर्ती राज्य ओड़िसा से मिले दमकल से आग पर काबु पाया गया। नगर पंचायत कुनकुरी को विगत दिनो मिले दमकल के शुभारंभ पर पुरे नगर में सायरन बजाते हुए घुमाई गई थी। जो आज काम पड़ने पर शो पीस साबित हुई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!