ओड़िशा के दमकल विभाग के 6 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए विधायक कुनकुरी यू.डी. मिंज के द्वारा किया गया सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी के प्रतिष्ठित व्यापारी मुरारीलाल अग्रवाल के इलेक्ट्रोनिक एवं फर्नीचर दुकान में बीती रात हुई भीषण आगजनी में ओड़िशा के दमकल विभाग के 6 कर्मचारियों ने बेहतरीन काम किया और रात भर जूझ कर वे दुकान में लगी आग बुझाने में लगे रहे.

आपातकालीन सेवा में किये गए ओड़िशा के दमकल विभाग के 6 कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए विधायक कुनकुरी यू. डी. मिंज के द्वारा प्रमाण पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया है और उनके कामों की प्रशंसा की गईं. इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजेम टोप्पो, जनपद अध्यक्ष अंजना मिंज भी उपस्थित रहीं.

Related posts