बगीचा एसडीएम ने सभी छूटे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

बगीचा एसडीएम श्री आर.पी.चौहान ने आज बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्षेत्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी, मितानीन, एमटी और बी.सी. व्ही.एल.ई., सीएचओ, आरएचओ पुरूष का आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी छूटे हुए लोगों का प्राथमिकता से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कहा। बैठक में आयुष्मान भारत के जिला परियोजना सम्वन्यक श्री शिशिर परमार, बी.पी.एम. सूर्या रतन गुप्ता, सम्वन्यक जशपुर श्री विश्वजीत पण्डा और सीएससी मैनेजर विवेक सिंह उपस्थित थे।

Related posts