ब्रेकिंग जशपुर: राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा झारखंड का 19 बोरी अवैध धान जप्त किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर/कुनकुरी. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में और कुनकुरी एसडीएम रवि राही के दिशा निर्देश में ग्राम नोनपानी, ग्राम पंचायत सापघरा, तहसील दुलदुला में झारखण्ड का 19 बोरी अवैध धान जप्त किया गया. राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले में अवैध धान परिवहन करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

प्रकरण में विभाग द्वारा धान जप्त कर अग्रीम कार्यवाही कर रही है तथा धान के संबंध में पूछताछ अभी जारी है।

Related posts