मिनीमाता महतारी जतन योजना महिला श्रमिकों के लिए वरदान साबित हो रही हैं, पंजीकृत 26 महिला श्रमिकों को 5 लाख 20 हजार रूपये की दी गई सहायता राशि.

Advertisements
Advertisements

बच्चों के पालन-पोषण में राशि से मिलती है सहायता, हितग्राहियों ने छत्तीसगढ़ शासन को दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

जशपुर : राज्य शासन द्वारा लागू मिनीमाता महतारी जतन योजना पंजीकृत महिला श्रमिकों के लिए लाभदायक है। इस योजना अंतर्गत पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को प्रसूति सहायता राशि के रूप में 20 हजार रूपये एकमुश्त देने का प्रावधान है। यह राशि महिला श्रमिकों को बच्चे के जन्म के पश्चात प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ पहले दो बच्चों के प्रसव के लिए दिया जाता है।

इस तारतम्य में श्रम विभाग द्वारा जिले के 26 महिला पंजीकृत श्रमिकों को मिनीमाता महतारी जतन योजना का लाभ प्रदान करते हुए 20 हजार के मान से 5 लाख 20 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। हितग्राही ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत रेजा प्रवर्ग में पंजीकृत महिला श्रमिक है। योजना के अंतर्गत सहायता राशि मिलने से कमजोर परिवार के लोगों को आर्थिक मदद और बच्चों के पालन-पोषण में सहयोग मिल रहा है। कमजोर परिवार के लोग जिनकी आय का जरिया मेहनत मजदूरी है, ऐसे परिवार के लिए श्रम विभाग की यह योजना कल्याणकारी है। इससे उन्हें अतिरिक्त आय की प्राप्ति होती है। लाभान्वित हितग्राही ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोगों के कल्याणकारी योजना का संचालन करने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद दिया है।

श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु श्रम विभाग, लोक सेवा केन्द्र या व्हीएलई के माध्यम से दस्तावेजों के साथ पंजीयान करा सकते हैं, साथ ही अधिक जानकारी के लिए कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानवंत पाण्डेय 7999257119 एवं कल्याण निरीक्षक श्री अभिषेक यादव 9111122448 से संपर्क कर सकते है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!