एनएच 43 का मरम्मत कार्य प्रारंभ, आवागमन होगा सुगम, पत्थलगांव से कुनकुरी तक किया जा रहा सड़क मरम्मत का कार्य

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

एनएच 43 पत्थलगांव से कुनकुरी तक सड़क मरम्मत कार्य प्रारंभ हो गया है। विगत दिनों पीडब्ल्यूडी प्रमुख अभियंता के.के.पिपारी द्वारा एनएच 43 का दौरा कर निरीक्षण किया गया था। प्रमुख अभियंता के निर्देशानुसार बंदरचुआ से डुगडुगीया कुनकुरी तक सड़क मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जिससे आवागमन में सुगम होगी।

एनएच 43 के उप अभियंता अशोक शेसर ने बताया की मरम्मत कार्य टी.बी.सी.एल शहडोल द्वारा किया जा रहा है। पत्थलगांव में मरम्मत कार्य प्रगति पर है। लुडेग में री एलाइनमेंट का कार्य प्रारंभ हो गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!