शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महादेवड़ाड की प्राचार्य की हुई शिकायत, जांच प्रभावित न होने देने के लिये कुरडेग में अस्थायी रूप से कार्य करने के लिए किया आदेशित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला शिक्षा अधिकारी ने बगीचा विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महादेवड़ाड की प्राचार्य श्रीमती सुषमा आशा मनिला खलखो की प्राप्त शिकायत की जांच प्रभावित न हो इस हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरडेग के प्राचार्य हेतु अस्थायी रूप से कार्य करने आदेशित किया है।

उल्लेखनीय है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महादेवड़ाड के छात्र-छात्राओं एवं पालकों द्वारा प्रस्तुत शिकायत पत्र के आधार पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महादेवड़ाड के प्राचार्य के द्वारा छात्र-छात्राओं से अच्छा व्यवहार नहीं करने अधिक परीक्षा फीस लेने स्कूल में गाली-गलौज करने की गंभीर आरोप है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!