धान खरीदी के संबंध में प्रशिक्षण का हुआ आयोजन, समिति के कर्मचारी, नोडल अधिकारी, खाद्य विभाग, एवं मार्कफेड के कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 की धान खरीदी 01 दिसम्बर 2021 से प्रारंम्भ की जानी है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि धान खरीदी के लिए संम्बधित समिति के कर्मचारी, नोडल अधिकारी, खाद्य विभाग, एवं मार्कफेड के कर्मचारियों का प्रशिक्षण विगत दिवस 25 नवम्बर जशपुर एवं 26 नवम्बर 2021 को पत्थलगाँव जनपद सभागर में आयोजित की गई।

प्रशिक्षण में सभी अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों को धान खरीदी की प्रक्रिया, धान की गुणवत्ता, बारदाना व्यवस्था, स्टेकिंग व्यवस्था, रख-रखाव एवं सॉफ्टवेयर के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान कर्मचारियों को धान खरीदी सुगमता से करने के निर्देश दिए गए साथ ही नये बारदानों की आपूर्ति के कमी के करण किसानों से उनके बारदानों में खरीदी किये जाने हेतु प्रोत्साहित करने कहा गया। प्रशिक्षण शिविर में खाद्य अधिकारी द्वारा किसानों की समस्याओं को त्वारित निराकरण करने के लिए सभी संम्बधित विभागों में सामंजस्य बनाने एवं शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिये गये। प्रशिक्षण में बताया गया कि इस वर्ष किसान बारदाना 18 रू. प्रति नग के दर पर किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!